होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा की कवित्री डॉ रुचि चतुर्वेदी बनी भारत तिब्बत समन्वय संघ BTSS...

आगरा की कवित्री डॉ रुचि चतुर्वेदी बनी भारत तिब्बत समन्वय संघ BTSS की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विभाग,

आगरा। डॉ रूचि चतुर्वेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विभाग बनाये जाने पर स्वदेश केसरी न्यूज़ से बातचीत में डॉ रुचि ने बताया कि उनको भारत तिब्बत समन्वय संघ हाईकमान की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसपर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।उनकी हर सम्भव कोशिश रहेगी कि तिब्बत की आज़ादी समेत चीन के साथ जो भी अलग-अलग मुद्दों को लेकर विवाद चल रहे हैं,उनका शान्ति पूर्वक माहौल में निपटारा हो सके।वो इसके लिये संगठन के उद्देश्य को ध्यान में रखकर देश विदेश में जन जागरण अभियान चलाकर बड़ा जन आंदोलन खड़ाकर भारत मे निवास कर रहे विस्थापित बौद्ध समुदाय के पुनरुत्थान के लिये मदद करना है।

भारत तिब्बत समन्वय संघ (BTSS) “तिब्बत” को औपचारिक रूप से स्वतंत्रता प्रदत्त किये जाने के लिए कार्यरत है दोनों पक्षों के परस्पर संबंधों में समीपयता के लिये यह संघ स्थापित किया गया है।वर्तमान में भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट की भूतपूर्व न्यायधीश ज्ञान सुधा मिश्रा हैं।वहीं इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओपी तिवारी पूर्व (एयर वाइस मार्शल )हैं,

डॉ रुचि चुतर्वेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला बनाये जाने से उनके प्रशंसकों में हर्ष की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here