दिल्ली मोदी मंत्री मण्डल में स्थान पाने वाले राज्यसभा सांसद वीएल वर्मा से उनके दिल्ली निवास पर आज स्वदेश केसरी के डारेक्टर रजत गुप्ता ने औपचारिक मुलाकात कर बुके भेंट कर केंद्रीय मंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बनाये जाने पर वधाई दी।इस दौरान उनके बड़े भाई मयंक गुप्ता भी मौजूद थे।
वीएल वर्मा कल्याण सिंह के करीबियों में गिने जाने वाले राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को भी मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। बदायूं के उझानी ब्लाक के ज्योरा पारवाला गांव के रहने वाले बीएल वर्मा 1980 में आरएसएस के खंड कार्यवाह व तहसील प्रमुख के रूप में सामाजिक जीवन के सफर की शुरुआत की थी।
बीएल वर्मा को पिछले साल ही बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट देकर संसद भेजा था। अब उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के तमाम सियासी मायने खोजे जा रहे हैं। हालांकि पिछड़े वर्ग से आने और विधानसभा चुनाव को ही इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। पिछली बार जब उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया तो कयास लगाया गया कि रुहेलखंड के साथ आगरा मंडल में पार्टी ने लोधी वोट बैंक को सहेजने की कोशिश की है। बीएल वर्मा ने 1980 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह व तहसील प्रमुख के रूप में सामाजिक जीवन के सफर की शुरुआत की थी। 1984 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने। इसके बाद वह लगातार संगठन के लिए कार्य करते रहे और 1997 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बने। 2003 से 2007 तक वह भाजपा के प्रदेश मंत्री भी रहे।
जब कल्याण सिंह ने बीजेपी छोड़ी और राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी बनाई तब बीएल वर्मा को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद कल्याण सिंह के साथ ही वह भाजपा में लौट आए। वह भाजपा रूहेलखंड के अध्यक्ष रहे और वर्ष 2016 में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बने और फिर उनके कद को बढ़ाते हुए पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। यूपी में बीजेपी की सरकार आने के बाद इन्हें राज्य मंत्री स्तर का यूपी सिडको का चेयरमैन बनाया गया।



























