बदायूँ। भाजपा ने 15 ब्लाकों में से 12 ब्लाकों पर अपना परचम लहरा दिया है , जिले में भाजपा ने इतिहास रचते हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 15 में से 12 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है आसफपुर में ओम कृष्ण, इस्लामनगर में गजेंद्र यादव, कादरचौक में वीरेंद्र पाल सिंह ,जगत में यादवेंद्र सिंह शाक्य, दहगवां में नीलम गुप्ता, दातागंज में अतेंद्र विक्रम सिंह, सहसवान में कृति सिंह यादव सालारपुर में विचित्रा देवी, अंबियापुर में रेखा देवी, समरेर में श्रद्धा सक्सेना उझानी में शिशुपाल शाक्य,म्याऊं में विनीता कुमारी ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जिले के 15 ब्लाकों के ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आज 8 जुलाई गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन हुए। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। नामांकन के बाद स्थिति साफ हो गई जिसमें 12 ब्लाकों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया। बहीं बिसौली,बजीरगंज, उसावां सहित तीन ब्लाकों में प्रमुख दावेदार निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए जोर-आजमाइश में लगे हैं।कल नाम वापिसी का दिन है सूत्रों के अनुसार आज रात तक बाकी के बचे तीन ब्लाकों में भी भाजपा नेतृत्व अपने रूठे हुये लोगों को मनाकर परिणाम अपने पक्ष में करने के लिये जुट गए हैं, लेकिन आज के 12 ब्लाकों के परिणाम ने सपा के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अपनी रणनीति पर मंथन करने को विवश कर दिया है।


























