चंदौसी श्री श्याम प्रेमी परिवार चन्दौसी में कल सायं 6 बजे से मिनी बृन्दावन के नाम से विख्यात चन्दौसी नगरी में बाबा श्याम व उनके निशान को विराजमान कर, नगर भ्रमण कराते हुए भव्य निशान यात्रा निकाली गयी।यात्रा का समापन श्याम प्रेमियों द्वारा उठाये गये निशान पूरे श्रधा भाव से चन्दौसी नरेश के मन्दिर में अर्पित के साथ हुआ।यात्रा के दौरान चन्दौसी में बाबा के जयकारों की गूंज से चन्दौसी नगरी में खाटू धाम जैसा दिखा नजारा।
श्याम लाड़ले युवराज गुप्ता और उनकी टीम ने बिसौली,नाधे,बेहटा गुसाई,इस्लामनगर,बहजोई से आये हुए सभी श्याम प्रेमियों का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।स्वागत व सम्मान से बिसौली श्याम प्रेमी गदगद नजर आये।
श्री श्याम सेवादार परिवार से धर्मेन्द्र वार्ष्णेय,विशाल वार्ष्णेय,पीयूष मुरारी वार्ष्णेय,प्रफुल्ल वार्ष्णेय,गोपाल कृष्ण,डा.अनुज वार्ष्णेय,दीपक,अंकित,हर्शू,चिराग, अर्पित मौजूद रहे।


























