लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ATS ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इसमें दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया है. इनका आतंकी संगठन अलकायदा से लिंक होने का शक है. दोनों लोगों को लखनऊ के काकोरी इलाके से पकड़ा गया है. इनके पास से प्रेशर कुकर बम और अन्य हथियार और दस्तावेज मिले हैं. शक है कि ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे.अभी घर में कुछ और लोगों के छिपे होने की आशंका है, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन जारी है. खबर मिली थी कि काकोरी इलाके के एक घर में अलकायदा के आतंकी छिपे हैं, इसके बाद वहां छापेमारी की गई.
एटीएस सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों ने लखनऊ में BJP के एक सांसद और बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। विभिन्न एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की एक मजबूत टुकड़ी मौके पर पहुंच गई है।
मिली सूचना के बाद यूपी ATS ने कमांडोज और भारी फोर्स के साथ काकोरी इलाके में छापेमारी की थी. फिलहाल पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है. जिस बिल्डिंग में छापा मारा गया था, वहां से ATS को काफी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.
पकड़े गए एक संदिग्ध का नाम शाहिद है. वह मलिहाबाद का रहने वाला बताया गया है. जिस मकान पर छापा पड़ा वह शाहिद का ही है, यहां वह परिवार के साथ रहता है और मोटर गैराज का काम करता है.
प्रेशर कुकर बम और हथियार मिले
संदिग्ध शाहिद के घर के अंदर से दो प्रेशर कुकर बम, एक अर्ध निर्मित टाइम बम मिले हैं. अभी और अन्य लोगों के घर के अंदर छुपे होने की जानकारी पर एटीएस का सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि ये लोग दो-तीन दिन में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे.
एटीएस टीम को उनकी मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और पिछले एक हफ्ते से वह उन पर नजर रख रही थी। आईजी एटीएस जी. के. गोस्वामी के नेतृत्व में बनी टीम ने उनके इलाके को घेर लिया और दोनों को एक घर से गिरफ्तार कर लिया। इस घर में वसीम नाम का एक किराएदार पिछले 15 साल से रहता था। घर में एक मोटर गैरेज भी है।
एटीएस सूत्रों के मुताबिक, घर से दो प्रेशर कुकर बम, एक डेटोनेटर और 6 से 7 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया है और आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है। आईजी ने गिरफ्तार व्यक्तियों के नामों का खुलासा नहीं किया और कहा कि पूछताछ के बाद आगे के विवरण का खुलासा किया जाएगा।
एटीएस सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों ने लखनऊ में BJP के एक सांसद और बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। मौके पर मौजूद विभिन्न एजेंसियां जांच में जुटी हैं।





























