- प्रौद्योगिकी शिक्षा में ऊँची उड़ान की खातिर टीएमयू और अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी -एनवीडिया ने मिलाए हाथ, आला अफसरों का संकल्प, रचेंगे नया इतिहास, टीएमयू में स्थापित होगी एनवीडिया जेटसन एआई/डीएल एम्बेडेड लैब, बनेगा सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस
- वैश्विक मंच पर यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा : टीएमयू चांसलर
- प्रो. मित्तल ने उम्मीद जताई, छात्र दक्षता हासिल करने में होंगे कामयाब
- टीएमयू के वीसी बोले, स्टुडेंट्स की दक्षता और श्रेष्ठता में होगा और इजाफा
- हम अपने छात्रों को समग्र शिक्षा प्राप्त कराने के लिए प्रतिबद्ध : मनीष जैन
- एनवीडिया के जीएम बोले, टीएमयू के छात्र अब हर उद्योग के लिए होंगे प्रशिक्षित
- एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी बोले, एनवीडिया विशेषताओं से लबरेज
- रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा बोले, अब उच्च पैकेज की नौकरी के बढ़ेंगे मौके
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी – एनवीडिया कॉरपोरेशन से हाथ मिलाकर इतिहास रचा है। टीएमयू के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस और एनवीडिया के बीच प्रौद्योगिकी शिक्षा में ऊँची उड़ान के लिए एमओयू साइन हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, फाउंडर वीसी प्रो. आरके मित्तल, जीवीसी श्री मनीष जैन, वीसी प्रो. रघुवीर सिंह, एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी और रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा गदगद हैं। यूनिवर्सिटी के इन दिग्गजों ने इस करार का श्रेय टीएमयू के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के सम्मानित सदस्य श्री अक्षत जैन को दिया है। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, एनवीडिया के साथ यह करार टीएमयू के छात्रों और शिक्षकों के लिए वैश्विक मंच पर एक मील का पत्थर साबित होगा। फाउंडर वीसी प्रो. आरके मित्तल ने उम्मीद जताई, अब टीएमयू के छात्र प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दक्षता हासिल करने में कामयाब होंगे। वीसी प्रो. रघुवीर सिंह बोले, स्टुडेंट्स की दक्षता और श्रेष्ठता में और इजाफा होगा। टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन ने कहा, हम अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनवीडिया के जीएम श्री दीपू तल्ला बोले, टीएमयू के छात्रों की अब वैश्विक तौर पर पहचान होगी, क्योंकि एनवीडिया अब हर उद्योग के लिए इन्हें प्रशिक्षित करेगा। एमओयू पर टीएमयू की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा और एनवीडिया के उपाध्यक्ष श्री दीपू तल्ला ने हस्ताक्षर किए हैं। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी बोले, एनवीडिया विशेषताओं से लबरेज है। इससे हमारे छात्र प्रौद्योगिकी में और एडवांस होंगे। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और जीवीसी श्री मनीष जैन ने इस करार के लिए श्री अक्षत जैन को हार्दिक बधाई दी है। श्री अक्षत जैन बोले, प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए एक वरदान की मानिंद है। परिवर्तन की कुंजी है। उन्होंने उम्मीद जताई, टीएमयू और एनवीडिया मिलकर नया इतिहास रचेंगे। टीएमयू में जल्द ही एनवीडिया जेटसन एआई/डीएल एम्बेडेड लैब स्थापित होगी। इससे टीएमयू के छात्रों को प्रौद्योगिकी में उड़ान के लिए नए पंख मिलेंगे, क्योंकि यह लैब बतौर सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस काम करेगी।
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी- एनवीडिया कॉर्पोरेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई और डीप लर्निंग में विशिष्ट विशेषज्ञता के साथ ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट -जीपीयू आधारित तकनीक के कारोबार में है। अब टीएमयू और एनवीडिया मिलकर छात्रों के सपनों को साकार करेंगे, खासकर शोधार्थी छात्रों के लिए यह लैब वरदान साबित होगी। इस अति आधुनिक लैब के छात्र जरिए एआई और रोबोटिक्स में अपना स्वर्णिम करियर तैयार करेंगे। टीएमयू के यूजी और पीजी कोर्सेज में एआई / डीप लर्निंग बतौर वैकल्पिक विषय शामिल होंगे। उल्लेखनीय है, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी उत्कृष्टता का एक प्रमुख प्रकाशस्तंभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रदाता है। विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय को अंतिम गंतव्य बनाने, विश्व स्तरीय फैकल्टी, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी समर्थित लर्निंग को बढ़ावा देना यूनिवर्सिटी के लक्ष्य में शुमार है। यूनिवर्सिटी का मिशन छात्रों को पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है। एनवीडिया से करार इसी क्रम में एक बड़ा कदम है। एनवीडिया के जीएम एवं उपाध्यक्ष श्री दीपू तल्ला ने कहा, एनवीडिया टीएमयू के छात्रों, फैकल्टी और शोधार्थियों को एआई के संग-संग हर उद्योग में प्रशिक्षण देगी। उन्होंने उम्मीद जताई, अब टीएमयू अग्रणी विश्वविद्यालयों में एक होगा। अंत में टीएमयू के रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा कहते हैं, इस एमओयू के बाद अब छात्रों को उच्च पैकेज की नौकरी के मौके बढ़ेंगे।


























