होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू की ई-कांफ्रेंस में सौ मेडिकल शोधपत्र प्रस्तुत

टीएमयू की ई-कांफ्रेंस में सौ मेडिकल शोधपत्र प्रस्तुत

एनाटॉमी विभाग की ओर से आयोजित नेशनल ई-कांफ्रेंस- एवीईओकॉन-2021 का हुआ श्रीगणेश, कांफ्रेंस में एम्स, जिपमर, लेडी हार्डिंग, ग्रांट्स मेडिकल कॉलेज समेत देश के प्रमुख संस्थानों की भागीदारी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर-टीएमएमसी एंड आरसी की ओर से आयोजित दो दिवसीय ई-नेशनल कांफ्रेंस एवीईओकॉन-2021 के पहले दिन दो सत्रों में 100 मेडिकल शिक्षाविदों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। साइंटिफिक सेशन की शुरुआत रेडियोलॉजिकल एनाटोमी से हुई, जिसमें बारह प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस सेशन के चेयरपर्सन डॉ. अनुपमा महाजन, डॉ. के राधा, डॉ. रुचिरा सेठी थीं। मेडिकल एजुकेशन, क्लीनिकल एनाटोमी एवं एनाटॉमिकल वेरिएशन पर भी शोध पत्र प्रस्तुत हुए। इससे पूर्व एवीईओकॉन-2021 का शुभारम्भ टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन के आशीष वचनों से हुआ। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, यह कांफ्रेंस मेडिकल स्टुडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगी। टीएमएमसी एंड आरसी के वाइस प्रिंसिपल एवं एवीईओकॉन के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. एसके जैन ने ई-कांफ्रेंस की अध्यक्षता की। डॉ. जैन ने अंत में अतिथियों के संग-संग टीएमयू के वीसी प्रो. रघुवीर सिंह और निदेशक प्रशासन श्री अभिषेक कपूर के प्रति भी कृतज्ञता प्रस्तुत की। ई-कांफ्रेंस में टीएमएमसी एंड आरसी की प्राचार्या डॉ. श्यामोली दत्ता, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. हिना नफीस, डॉ. सुप्रीति भटनागर आदि की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. सुप्रीति भटनागर ने किया।

प्रत्येक सेशन में बारह प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। हर सेशन के चेयरपर्सन ने प्रतिभागियों से उनके शोध पत्र से सम्बंधित प्रश्न किए। साथ ही उन्हें सुझाव भी दिए। मेडिकल एजुकेशन सेशन के चेयरपर्सन डॉ. आरके दीवान, डॉ. सुस्मिता साहा, डॉ. अनीता रानी, डॉ. सोमेश एमएस, डॉ. टी शिवकामी, डॉ. स्नेहा गुरुप्रसाद थे। क्लीनिकल एनाटोमी सेशन के चेयरपर्सन डॉ. गुरुप्रसाद, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. शिवानी गर्ग, डॉ. सत्यम खरे, डॉ. प्राची अनेजा, डॉ. राखी मिलिंद, डॉ. रश्मि पाटिल, डॉ. कल्पना, डॉ. अनुराधा थे। एनाटॉमिकल वेरिएशन सेशन के चेयरपर्सन डॉ. सुषमा, डॉ. साइम हसन, डॉ. रोहिन गर्ग, डॉ. श्रीदेवी एनएस, डॉ. वैशाली बॉन्डजे, डॉ. पूनम पटनायक थे। साइंटिफिक सेशन का संचालन डॉ. हिना नफीस, डॉ. रश्मि भारद्वाज, डॉ. सोनिका शर्मा और डॉ. अलीशा राय ने किया।

गेस्ट स्पीकर सेशन की शुरुआत मणिपाल यूनिवर्सिटी की विजिटिंग फैकल्टी प्रो. विश्राम सिंह के क्वालिटी एश्योरेंस इन ई-लर्निंग व्याख्यान के साथ हुआ। उन्होंने ई-लर्निंग की विशेषताओं और खामियों पर बोलते हुए, इसे वक्त की जरुरत बताया। उन्होंने ई-लर्निंग को मेडिकल स्टुडेंट्स फ्रेंडली बताते हुए कहा, इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि कोरोना महामारी से सुरक्षा कवच भी बन जाता है। बावजूद इसके टीचर्स और स्टुडेंट्स के बीच क्लास रूम सरीखा संवाद नहीं हो पाता है। कैडेवर प्रैक्टिकल ई-लर्निंग में असंभव सा है। मेडिकल स्टुडेंट्स वार्ड टीचिंग से भी वंचित रह जाते हैं। प्रो. सिंह बोले, मेडिकल कॉलेजों को शिक्षण बंदोबस्त के लिए आभासी और यथार्थ के बीच का रास्ता तलाशना होगा। व्याख्यान के चेयरपर्सन केजीएमयू, लखनऊ के प्रो. एमिरेट्स डॉ. डीआर सिंह और एलएचएमसी, दिल्ली की डॉ. गायत्री रथ थीं।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली की प्रो. स्नेहा अग्रवाल ने एथिकल इश्यूज इन ई-लर्निंग पर चर्चा करते हुए रिसर्च ब्रीच ऑफ़ कंप्यूटर एवं कॉपी राइट प्रोटेक्शन एवं प्लेगरिज्म पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान के चेयरपर्सन केईएम कॉलेज, मुंबई के डॉ. लक्ष्मी राज गोपाल एवं जीटीबी हॉस्पिटल, दिल्ली की डॉ. रेनू चौहान थे। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर लाल जेठानी ने सोशलाइजेशन प्रॉब्लम्स इन ऑनलाइन क्लासेज पर बोलते हुए, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली परेशानियां और समाधान पर चर्चा की। व्याख्यान के चेयरपर्सन एलएचएमसी, दिल्ली की डॉ. शशि रहेजा एवं एम्स, दिल्ली के डॉ. टीएस रॉय थे। उल्लेखनीय है, ई-कांफ्रेंस में वर्चुअल वर्सस एक्सप्लेसिट अपॉर्च्युनिटीज़ एंड चैलेंजेज यानी आभासी बनाम यथार्थ- अवसर एवं चुनौतियाँ पर मंथन हुआ। कांफ्रेंस में देश-विदेश के जाने-माने 700 प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। एवीईओकॉन- 21 के दूसरे दिन अमेरिका, नेपाल समेत आधा दर्जन विदेशी एक्सपर्ट्स भी अंतिम दिन वर्चुअली भाग लेंगे। एम्स, जिपमर, लेडी हार्डिंग, ग्रांट्स मेडिकल कॉलेज समेत 200 प्रमुख संस्थान कांफ्रेंस में भाग ले रहे हैं। इस कांफ्रेंस से यूपी मेडिकल काउंसिल की ओर से टीएमयू छह क्रेडिट ऑवर्स मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here