बदायूं – आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भुण्डी नदी पर बने बांध का उद्धाटन किया। बरसात होने से नदी के आसपास इलाकों में बाढ आ जाती है जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर शेखूपुर विधायक ने शासन को प्रस्ताव भेजते हुए यहां बांध बनवाने की मांग की थी। विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने 3 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाले बांध को मंजूरी देकर सरकार ने शीघ्र बांध बनाने की जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग को दी थी जिसको विभाग ने समय रहते पूरा कर आज उदघाटन के साथ जनता के लिये खोल दिया गया है।इस बांध के बन जाने से आस पास के गांवों को बाढ से बचाया जा सकेगा। सोमवार को सांसद और विधायक ने बांध का उद्धाटन किया। इस मौके पर भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि विकास के मामले में भाजपा सरकार अन्य सरकारों की तुलना में अव्वल रही है।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता तहे दिल से हमें चुन कर विधानसभा भेजा है। हम इलाके के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की समीक्षा की गई है। कई कार्य किए जाने हैं। जिस की नीति तैयार की जा रही है। तत्पश्चात उन्होंने भुण्डी नदी पर बने बांध का उद्घाटन किया। इस दौरान कश्यप,यधुनेश यादव,ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार मौजूद रहे।





























