होम राज्य उत्तर प्रदेश पुलिया से टक्कर के बाद दो हिस्सों में टूट गई KIA की...

पुलिया से टक्कर के बाद दो हिस्सों में टूट गई KIA की कार, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल’ कार के दो टुकड़े हुए, तीन की मौत, दो गंभीर

  • एमपी के छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
  • शादी समारोह से लौटते वक्त पुलिया से टक्करा गई कार
  • हादसे में तीन की मौत, दो घायल, इलाज के लिए भेजा गया नागपुर
  • स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में पुलिया से टकरा गई कार
  • छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे पर हादसे के बाद KIA Seltos की गुणवत्ता पर सवाल
  • पुलिया से टक्कर के बाद दो हिस्सों में बंट गई थी कार
  • सोशल मीडिया पर वायरल है हादसे की तस्वीर
  • कंपनी की तरफ से हादसे पर नहीं आया है कोई बयान
छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे के बाद KIA Seltos एसयूवी दो हिस्सों में बंट गई थी। अब सोशल मीडिया पर इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

छिंदवाड़ा
एमपी के छिंदवाड़ा जिले में खौफनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए हैं। इस दौरान तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार रामकोना से लौटते वक्त एक पुलिया से टकरा गई है और दो हिस्सों में बंट गई। दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार सौंसर निवासी सचिन जायसवाल अपने परिवार के साथ रामकोना में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार को वह गाड़ी से लौट रहा था। इस दौरान नागपुर रोड स्थित ड्रीम होटल के पास उनकी कार के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार चला रहे सचिन जायसवाल नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी पुलिया से टकरा गई।हादसे में सौंसर निवासी रोशनी, माधुरी और कलमेश्वर निवासी प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक सचिन जायसवाल और नीलम जायसवाल घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में नागपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

शादी में लौटने की जल्दबाजी पड़ी भारी
बताया जा रहा है कि रामकोना में शाम को शादी होनी थी। इसी में शामिल होने के लिए सभी लोग तैयार होने सौंसर जा रहे थे।उन्हें फिर शाम को शादी में शामिल होना था।इसी दौरान यह हादसा हुआ है। सभी का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

दो दिन पूर्व छिंदवाड़ा में हुए हादसे के दौरान KIA Seltos दो हिस्सों में बंट गई थी। तेज रफ्तार कार की टक्कर एक पुलिस से हुई थी। इस हादसे में तीन की जान भी गई है। यह कार एसयूवी रेंज की है। कीमत भी अन्य कंपनियों से कम नहीं है। मगर KIA की तरफ से इसकी मजबूती को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में पहली बार ऐसी तस्वीर देखने को मिली है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद कार दो हिस्सों में टूट जाए।बड़े से बड़े हादसे में कार के परखच्चे उड़े देखने को मिले हैं, लेकिन कार दो हिस्सों में टूटे हुए नहीं मिले हैं। लोग इस हादसे की तस्वीर शेयर कर KIA कंपनी को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही गाड़ी की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि कंपनी अपने ग्राहकों से मजबूती और सुविधा के नाम पर मोटी रकम वसूलती है। मगर सुरक्षा की बात व्यर्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here