होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू एफओईसीएस के 55 स्टुडेंट्स को जॉब

टीएमयू एफओईसीएस के 55 स्टुडेंट्स को जॉब

विप्रो समेत चार कंपनियों में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के चयनित हुए छात्र

  • बीटेक,बीसीए, बीएससी ऑनर्स के स्टुडेंट्स ने मारी बाजी
  • चयनित इन छात्रों को कंपनियों से मिला ऑफर लेटर भी
  • सर्वाधिक स्टुडेंट्स हुए इन्नोलैब्ज वेंचर में चयनित
  • कुलाधिपति, जीवीसी और वीसी ने दी छात्रों को बधाई
  • प्रो. द्विवेदी बोले, हर क्षेत्र में बुलंदी छू रहा है एफओईसीएस

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस के 55 छात्रों का विप्रो समेत देश की जानी-मानी चार कंपनियों में चयन हुआ है।सर्वाधिक चयन इन्नोलैब्ज वेंचर में हुआ है। इसके अलावा विप्रो टेक्नोलॉजीज, आरएस इंफ़्रा और पॉलीकेब इंडिया में छात्रों ने जॉब पाई है। जॉब पाने वालों में बीटेक- सिविल, सीएस, ईसी, ईई, एमई, बीएससी ऑनर्स- सीएस, मैथ और बीसीए के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये स्टुडेंट्स यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इस चयन से एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी गौरवान्वित हैं। प्रो. द्विवेदी बोले, एफओईसीएस के स्टुडेंट्स हर क्षेत्र में बुलंदी छू रहे हैं। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह, एमजीबी श्री अक्षत जैन ने चयनित इन मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ये छात्र देश और दुनिया में न केवल यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करेंगे बल्कि अपने अभिभावकों के सपनों में भी रंग भरेंगे।

इन्नोलैब्ज वेंचर, विप्रो टेक्नोलॉजीज, आरएस इंफ़्रा और पॉलीकेब इंडिया में आकांक्षा भटनागर, अक्षत जैन, अनुभव भारद्वाज, आरिफ खान, आयुष जैन, काजल चौहान, मुस्कान सक्सेना, निमिषा जैन, पार्थिका गुप्ता, संचिता जैन, शुभम जैन, सिद्धार्थ सिंह, तनिष्का जैन, शुभम जैन, विधि आर्य, यश विश्नोई आदि छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें इन्नोलैब्ज वेंचर ने सर्वाधिक 30 स्टुडेंट्स को जॉब दिया है, जिनमें बीटेक सिविल के 15, एमई के 05, सीएस और ईई के 04-04 जबकि ईसी के 02 छात्र हैं। विप्रो टेक्नोलॉजीज में 19 स्टुडेंट्स अपने करियर का श्रीगणेश करेंगे, जिनमें बीसीए के 10, बीएससी ऑनर्स- सीएस के 07 और बीएससी ऑनर्स-मैथ के 02 छात्र हैं। आरएस इंफ़्रा और पॉलीकेब इंडिया ने भी 03-03 छात्रों को जॉब ऑफर किया है। फाइनल ईयर के इन चयनित छात्र-छात्राओं को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर भी मिल गए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर प्लेसमेंट श्री विक्रम रैना ने बताया, यह ऑनलाइन चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी हुई। कोविड काल में इन छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर होना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की एक बड़ी उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here