कोरोना संक्रमण के दौरान कई संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं. संक्रमित मरीज द्वारा फेंका गया कचरा सफाई कर्मी ही उठाते हैं. ऐसे में इन सफाई कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए चेयरमैन दीपमाला गोयल व अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने सफाई कर्मियों में ग्लोशाइन जैकेट मास्क का वितरण किया। साथ ही सफाई कर्मियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करने की सलाह दी गई। नगरवासियों से आसपास साफ सफाई रखने अपील की गई।
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी व सफाई नायक कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। वार्ड-टू-वार्ड सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए चेयरमैन ने मास्क देने की पहल की। चेयरमैन ने कहा कि अपनी जिदगी से प्यार है तो सफाई कर्मी, पालिका के कर्मचारी व नगरवासी मास्क जरूर लगाएं तभी किसी काम से घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर में ही रहें। अपने जीवन को सुरक्षित रखें। घर के अंदर सहित आसपास साफ सफाई जरूर रखें। घरों से निकलने वाले कूड़ा कचरा को जहां तहां ने फेंके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मचारी असली योद्धा के रूप में सामने आए। अधिशासी अधिकारी ने कहा नगरवासियों सहित कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।




























