होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी-अभीःउत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना के चलते निधन

अभी-अभीःउत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना के चलते निधन

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन का समाचार है। विजय कश्यप करीब 20 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका मेदांता हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था।

जनपद के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन का समाचार है। कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी, लगातार बुखार आ रहा था। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राज्य मंत्री विजय कश्यप अपने सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां आज देर रात उनके निधन की सूचना आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here