होम राज्य उत्तर प्रदेश पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

सीतापुर। मछरेहटा थाना इलाके में दंपति की मौत से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं वहीं उसके पति का शव लटकता हुआ पाया गया है। पुलिस घटना के पीछे पति-पत्नी में विवाद होना बता रही है।

मछरेहटा थाना क्षेत्र के कैमा मजरा राजागांव में शनिवार सुबह बड़कू की 25 वर्षीय बहू शांति उर्फ पम्मी की रक्तरंजित लाश घर में ही पड़ी थी। उसकी गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के कई निशान थे। बड़कू के 30 वर्षीय बेटे महेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ मिश्रिख एमपी सिंह, थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं मानपुर थाना क्षेत्र के सुरेशपुर गांव से आए मृतका के मायके वालों ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या की गई है। इन लोगों ने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
बोले एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। उनका कहना है कि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here