नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सरकारी शिक्षक के परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक शिक्षक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें एक करोड़ रुपए का चेक दिया है।


























