होम राज्य उत्तर प्रदेश सपा के पूर्व सांसद का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने परिवार से...

सपा के पूर्व सांसद का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने परिवार से की मुलाकात, दिया यह बयान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मुख्तार अनीस (78वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। इस दुखद समाचार से समाजवादी पार्टी खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गोमतीनगर लखनऊ स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने मुख्तार अनीस के समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए परिजनों से दुःख साझा किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में अनीस लोकतंत्र की लड़ाई में जेल गए। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से शुरू हुआ उनका राजनैतिक सफर आजीवन समाजवादी मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसका लाभ जनता को मिला। उनका निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। सपा अध्यक्ष ने मुख्तार अनीस के दोनों पुत्रों जहीर अब्बास और यूसा रिजवी़, पत्नी, भाई से मुलाकात कर सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here