बढ़ाई गई पंजीकरण की तारीख
अगर आपने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है और आपका बिल काफी हो गया तो आपके बिजली बिल जमा करने का आपको फिर मिल गया है. खास बात ये है कि आपको बिजली बिल जमा करने पर विभाग सरचार्ज माफ कर रहा है. इसका लाभ एकमुश्त समाधान योजना के तहत लिया जा सकता है. इसके लिए जरुरी है कि आप पंजीकरण कराएं. पंजीकरण कराने के लिए अब 15 अप्रैल आखिरी दिन है.बिजली बकायेदारों को राहत के लिए एकमुश्त समाधान योजना के पंजीकरण की तारीख़ बढ़ाई गई है.

एकमुश्त समाधान योजना की थी लागू
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और आम लोगों के बकाया बिजली के बिल में राहत देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की. यूपी पावर कॉरपोरेशन ने एक मार्च यानी से घरेलू एवं नलकूप कंज्यूमर्स के लिए ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) लागू की है. सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएंगे.
यूपी में करीब 2.50 करोड़ घरेलू कनेक्शन और 12 लाख नलकूप कनेक्शन
पावर कॉरपोरेशन के डाटा के अनुसार यूपी में करीब 2.50 करोड़ घरेलू कनेक्शन और 12 लाख नलकूप कनेक्शन हैं. इनमें करीब 90 लाख उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपए से ज्यादा का बिजली बिल पेडिंग है. वहीं 10 लाख नलकूप कनेक्शन पर भी बकाया है.
विधुत विभाग के दातागंज(बदायूँ) क्षेत्र के जेई रवि कुमार ने बताया कि एलएमवी-1 (घरेलू) एवं एलएमवी-5 (निजी नलकूप) श्रेणियों के विधुत उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक थी, जिसे बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दी गई है। योजना के तहत विधुत उपभोक्ता पंजीकरण कराकर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकते है। दातागंज(बदायूँ) क्षेत्र के जेई रवि कुमार ने बताया कि पंजीकरण का समय बढ़ जाने के कारण छूटे हुए बिजली उपभोक्ताओं को योजना का भरपूर लाभ मिलेगा। पूर्व के भांति नर्धिारित नियम शर्तों के अनुरूप ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली विभाग की ओर से कैंप लगाकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल जमा कराया जाएगा। जिन बकायादारों को नोटिस देकर कनेक्शन काटा गया है, वें बिजली उपभोक्ता 15 अप्रैल तक अपना बिजली बिल जमा करके योजना के तहत छूट का फायदा उठा सकते हैं। बिल जमा हो जाने के उपरांत बिजली कनेक्शन तत्काल जोड़ा जाएगा।


























