नई दिल्ली:फ्लाइंग जेट और फ्लाइंग प्लेन के बाद अब फ्लाइंग कार भी आ चुकी है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अप्रैल के पहले दिन ही कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने फ्लाइंग कार को मुमकिन कर दिखाया है. ओला ने कुछ ऐसा किया है जिससे आप भविष्य में जा सकते हैं. भारतीय फर्म ने दुनिया का पहला और फुली ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को दुनिया के सामने पेश किया है. इस कार के पेश होते ही यूजर्स काफी रोमांचित हैं. वहीं कई यूजर्स ने इस गाड़ी की बुकिंग डिटेल्स भी लेनी शुरू कर दी है.
हवा में उड़ना किसे पसंद नहीं होगा, लेकिन आम भारतीय के लिए अभी एयर ट्रेवलिंग; जरूरत से ज्यादा लग्जरी सिंबल है। फिर, इस बात की भी दुविधा होती है कि छोटे शहरों के बीच एयर ट्रेवलिंग सर्विसेज मौजूद नहीं हैं, और सिर्फ फ्लाइट (Flight) में बैठने के के लिए तो बेफिजूल लंबी यात्रा करना का कोई तुक नहीं बनता। लेकिन अब ये परेशानी ज्यादा दिन की नहीं है।
कैब सर्विस देने वाली हिंदुस्तानी कंपनी ओला ने दुनिया की पहली फुली ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को दुनिया के सामने पेश किया है। ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर इस कार का ऐलान करते हुए कहा है कि- दुनिया की पहली और फुली ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक कार यानी की ओला एयरप्रो से पर्दा हटाकर हम बेहद उत्साहित हैं। अब हर फैमिली भरेगी उड़ान।
साथ ही भाविश अग्रवाल ने एक लिंक भी शेयर किया है जिसके जरिए ओला की इस फ्लाइंग कार को बुक किया जा सकता है।
भाविश अग्रवाल के इस ट्वीट के बाद यूजर्स खासे उत्साहित और रोमांचित तो हैं। लेकिन ट्वीट की तारीख 1 अप्रैल होने की वजह से कई तरह की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जैसे- लेखक चेतन भगत वीडियो पर ट्वीट कर लिखा है कि, शानदार, हवा में उड़ान के दौरान क्या मैं विंडो खोल सकता हूं? मुझे ताजा हवा पसंद है। वहीं प्राइम प्ले भी, क्योंकि म्यूजिक के बिना मजा नहीं आएगा,एक और यूजर ने लिखा कि, क्या बेहतरीन प्रोडक्ट है.खैर हमें लगता है कि अब आपके साथ इस कार को लेकर ज्यादा मजाक नहीं करना चाहिए. Happy April Fool’s Day!
फ्लाइंग कार के फीचर्स
वीडियो में कंपनी ने बताया है कि, इस कार को उड़ाने के लिए आपको किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है. इसमें प्यूरासेल बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. यानी की इसे सिर्फ एक बार चार्ज करना होगा. इसमें कोई इंजन नहीं है. कार में आपको नॉइज़ कैंसिलेशन कैबिन मिलता है. आसामान में उड़ने के लिए इसमें आपको मैप्स की भी सुविधा मिलेगी. इस कार को आप अपनी बिल्डिंग के ऊपर आसानी से पार्क कर सकते हैं.
लेकिन आपको इतना जरूर बता दें कि, फ्लाइंग कार कब आएगी इसके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन हां ओला जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाला है. इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी में दुनिका का सबसे बड़ा स्कूटर प्लांट सेटअप कर दिया है. लॉन्च से पहले ये कहा जा रहा है कि, इस स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर ये 240 किमी चलेगा.


























