होम राज्य उत्तर प्रदेश शनिवार को लॉकडाउन में हुआ शहर बदायूँ अलापुर,और बिल्सी में सेनेटाइजेशन

शनिवार को लॉकडाउन में हुआ शहर बदायूँ अलापुर,और बिल्सी में सेनेटाइजेशन

बदायूँ से अंश गुप्ता,अलापुर से मयंक गुप्ता,बिल्सी से दीपक माहेश्वरी की रिपोर्ट

बदायूँ:प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर शनिवार को पूरी तरह लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शहर में जगह-जगह पर सैनेटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया।

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में शनिवार की सुबह से जिले की अलग अलग नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें शहर के प्रमुख बाजारों ,मोहल्ले व गलियों में वृहद रुप में सफाई अभियान चलाया,शहर में बढ़ते हुए संक्रमण के प्रभाव को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। बदायूँ की नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास सफाई पर ध्यान रखें और आवश्यक कार्य के दौरान ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए घर से बाहर निकलें,पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी उनकी टीम शहर में जगह-जगह पर सैनेटाइजेशन का कार्य करती रहेगी।वहीं सरकार के विशेष निर्देश पर अग्निशमन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया।यह पहला मौका है जब इस प्रकार फायरब्रिगेड की गाड़ियों में विशेष नोजल लगाकर सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here