सहसवान (बदायूं)। वन महोत्सव के अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी (सहसवान रेंज) सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल उपहार है। यदि हम सभी मिलकर प्रकृति का संरक्षण करें और पौधों की देखभाल करें, तो एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत जागरूकता और सकारात्मक कार्यों से होती है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा एक सुरक्षित और हरित भविष्य की उम्मीद है।

विद्यालय के निदेशक शुभम लाहोटी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक तैयार करना भी है। वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और विद्यार्थियों को प्रकृति का सच्चा प्रहरी बनने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर अंशुल माहेश्वरी, शुभम लाहोटी, प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की सामूहिक शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here