होम राज्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने उसहैत के पत्रकार गोविंद भारद्वाज...

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने उसहैत के पत्रकार गोविंद भारद्वाज के निधन पर की शोक सभा जताया शोक

बदायूँ:उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश बदायूँ के सिविल लाइन स्थित (आईसी स्पाइसी रेस्टोरेंट) कैम्प कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यकारिणी ने शोक सभा का आयोजन किया।जिसमें उसहैत के पत्रकार गोविंद भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों ने दुख प्रकट किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

गौरतलब है कि कर्मठ पत्रकार गोविंद भारद्वाज लगातार पांच दिनों तक कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ते रहे,उनका इलाज बदायूँ राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। हालात में कोई सुधार न होने पर उनके परिजन बुधवार को एम्बूलेंस से पहले बरेली और बरेली से दिल्ली ले जाते समय उनकी मौत हो गई।पत्रकार गोविंद भारद्वाज (52)  शालीन व सम्मोहक व्यवहार की बदौलत उन्होंने बौद्धिक वर्ग में विशिष्ट पहचान बनाई थी। गोविंद भारद्वाज मूलरूप से उसहैत के निवासी थे।उनका परिवार जिलामुख्यालय पर ही आवास विकास कालोनी में रहता है।

शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता जिला संयोजक एम पी सिंह ने की।शाेक सभा में जिला संयोजक एम पी सिंह ने कहा कि उनके निधन से समाज एवं पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा की समाज ने एक कर्मठ पत्रकार को खो दिया,जिलामहामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा,ने कहा की गोविंद भारद्वाज जी अपने काम के प्रति इमानदार थें और अपने पत्रकार बन्धुओं को अपने काम के प्रति इमानदार रहने की प्रेरणा देते थे,इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष उज्वल गुप्ता,।वरिष्ठ व्यापारी नेता आर० के० राजन,नगर महामंत्री संजीब आहूजा,राजेश गुप्ता “भल्लू”अप्रित सिंह, हरिओम पाठक, राजन वर्मा, रोबिन सिंह, अभिषेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here