खास बातें
कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने किया प्रोग्राम का श्रीगणेश
04 सप्ताह चलेगा इंग्लिश कैपबिलिटी एनहांसमेंट प्रोग्राम
रजिस्ट्रार बोले, मील का पत्थर साबित होगी यह ट्रेनिंग
एसईसीईपी में 50 छात्र बारी-बारी से होंगे प्रशिक्षित
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने कहा, छात्रों की पर्सनल, प्रोफेशनल और सोशल लाइफ में अंग्रेजी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। अंग्रेजी के बिना छात्रों के विकास की परिकल्पन असंभव है। ऐसे में हरेक छात्र को अंग्रेजी भाषा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने हेड, हार्ट और हैंड की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा, मस्तिष्क आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास करता है। दिल के जरिए आप समाज और देश सेवा कर सकते हैं जबकि हाथों के जरिए नॉलेज के संग-संग आप एक उम्दा प्रोफेशनल भी बन सकते हैं। वह बोले, जीवन में क्रिएटिविटी भी जरुरी है। सेंटर फॉर टीचिंग लर्निंग एंड डवलपमेंट-सीटीएलडी की ओर से आयोजित स्टुडेंट्स इंग्लिश कैपबिलिटी एनहांसमेंट प्रोग्राम- एसईसीईपी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उल्लेखनीय है, यूनिवर्सिटी के छात्रों की उत्कृष्ट अंग्रेजी भाषा के विकास को एक अनूठी पहल है। यूनिवर्सिटी के 300 में से 50 छात्रों का पहले चरण में चयन किया गया। एसईसीईपी महीने भर चलेगा। 25-25 बैच के इन स्टुडेंटन्स को बारी-बारी से दो ट्रेनर्स- श्री आशीष अग्रवाल और श्री रजनीश तिवारी ट्रेन करेंगे। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, निदेशक सीटीएलडी प्रो. आरएन कृष्णिया, सीटीएलडी के ट्रेनर्स के अलावा ट्रेनिंग में शिरकत करने आए सभी छात्र उपस्थित रहे। संचालन सीटीएलडी ट्रेनर सुकन्या रघुवंशी ने किया।
एसईसीईपी में बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित सम्बोधन में बोले, अंग्रेजी भाषा के बिना छात्रों के जीवन में विकास की कल्पना करना बेमानी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई, एसईसीईपी इन छात्रों के जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। दरअसल सीटीएलडी की स्थापना का मकसद है, छात्र सहजता से वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकें। इसके लिए निदेशक सीटीएलडी प्रो. आरएन कृष्णिया और उनकी टीम बधाई का पात्र है। सीटीएलडी प्रो. आरएन कृष्णिया ने अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, सीटीएलडी यूनिवर्सिटी और छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इससे पूर्व उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, आपके मार्गदर्शन की सीटीएलडी को हमेशा दरकार है। इस मौके पर सीटीएलडी की ओर से ट्रेनर्स श्री दिलीप वार्ष्णेय, जैस्मीन स्टीफन, सौम्या सूद, श्री दीपक दीक्षित, श्री विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।


























