होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू नर्सिंग के स्टुडेंट्स ने कोरोना से बचाव के दिए टिप्स

टीएमयू नर्सिंग के स्टुडेंट्स ने कोरोना से बचाव के दिए टिप्स

जेपी नगर के मोढ़ी जट गांव में लगा कैंप, नुक्कड़ नाटक के जरिए स्कूली बच्चों को दिया संदेश

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की ओर से अमरोहा के जोया ब्लॉक के अंतर्गत मोढ़ी जट गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को नुक्कड़ नाटक के जरिए कोविद-19 के मद्देनजर बचाव और स्वच्छ रहने के तमाम टिप्स दिए।

कोरोना से बचाब की जानकारी देते हुए

इस स्वास्थ्य कैंप में करीब 80 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया, मास्क को नियमित रूप से पहनें। हाथों को अच्छे से साफ़ करें। लोगों से नियमित दूरी बनाए रखें। नर्सिंग छात्राओं-मीनाक्षी मंदौलिया और स्वाति पाल ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर जोर देते हुए हाथ साफ करना, नहाना, दांत साफ आदि करने के सही तरीकों को बताया जबकि ऋचा सिंह ने डेंगू में बारे में बताते हुए कहा, मच्छरों के काटने से स्वयं को बचाना चाहिए। अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू बुखार के समय खून में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो जाती है। बीमारियों से बचने के लिए हमें अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करनी चाहिए। स्ट्रांग इम्युनिटी के लिए फल, जूस, दही, दूध आदि का सेवन करें। कैंप के दौरान स्कूली बच्चों की शारीरिक जाँच भी की गई, जिसमें बच्चों की आंत, आंख, दांत, वजन, कद आदि के चेकअप हुए। इस मौके पर कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के एचओडी श्री प्रभु जॉन, श्री लिंगराजु एआर, रूचि राजोरिया के अलावा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना, कोमल, मंजू आदि उपस्थित रहे। प्रोग्राम में नर्सिंग कॉलेज के करीब 90 छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here