होम राज्य उत्तर प्रदेश सड़क हादसे में महिलाओं समेत शाहजहांपुर के चार लोगों की मौत

सड़क हादसे में महिलाओं समेत शाहजहांपुर के चार लोगों की मौत

रामपुर : बाईपास पर हुए हादसे में शाहजहांपुर के चार लोगों की मौत हाे गई। इनमें दो महिलाएं हैं। हादसा सोमवार सुबह सात बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पसियापुरा बाईपास पर हुआ। मुरादाबाद की ओर से आ रही टाटा मैजिक वाहन में बरेली की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टाटा मैजिक में शाहजहांपुर के करीब 14 लोग थे।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मैजिक में घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिसमें चार की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के ग्राम भंडेरी निवासी 25 वर्षीय आशीष पुत्र राजवीर, शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद अंतर्गत ग्राम गुलेरिया निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र राम प्रकाश, 40 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी राम प्रकाश और 30 वर्षीय पूनम पत्नी धनपाल के रूप में हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक में सवार लोग गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। होली पर घर जा रहे थे। मृतक मुन्नी, पूनम और राहुल एक ही परिवार के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here