होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू में बेंजीन टीम ने मारी बाजी,एफओईसीएस के भौतिकी विभाग की ओर...

टीएमयू में बेंजीन टीम ने मारी बाजी,एफओईसीएस के भौतिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर साइंस क्विज़, पोस्टर मेकिंग और मॉडल प्रदर्शन को लेकर हुईं प्रतियोगिताएं

  • खास बातें
  • क्रिप्टिक द्वितीय तो चैलेंजर टीम तृतीय रही
  • पोस्टर मेकिंग में नैंसी और प्रथा रही प्रथम
  • मॉडल प्रदर्शन में संकल्प और अमित फर्स्ट
  • नकली करेंसी पकड़ने को बताए नायाब तरीके
  • अंत में प्रो. द्विवेदी ने बांटे मेडल और सर्टिफिकेट

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस में भौतिकी विभाग की ओर से साइंस क्विज, पोस्टर मेकिंग और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। साइंस क्विज कंपटीशन में कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें टीम बेंजीन के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में शालिनी तिवारी, पारस जैन और सारांश चौहान शामिल रहे। चितरल जैन, आदित्य कुमार और अमन जैन की टीम- क्रिप्टिक द्वितीय, जबकि मो. अयान, बादल राज और मो. सुहैल की टीम- चैलेंजर तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में नैंसी तोमर और प्रथा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्पांजलि सिंह और मोहम्मद कामरान ने द्वितीय, जबकि हृषिका कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शन में संकल्प जैन और अमित कुमार ढाली प्रथम स्थान पर रहे। किशोर कार्तिकेयन ए. टी. ने द्वितीय, जबकि कशिश, इवांशु और प्रांजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से नकली करेंसी को पकड़ने के नायाब तरीके का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, फिजिक्स के एचओडी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ.अशेंद्र कुमार सक्सेना, प्रो. एस.पी. पाण्डेय और डॉ. वरुण सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अंत में प्रत्येक विजेता को एफओईसीएस के निदेशक प्रो. द्विवेदी ने प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए।

इन प्रतियोगिताओं से पूर्व एफओईसीएस के निदेशक प्रो. द्विवेदी ने महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन के अविष्कार और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने आह्वान किया। प्रो. द्विवेदी बोले, आपको इन्नोवेशन पर जोर देने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. दीप्तोनिल बनर्जी, डॉ. पराग अग्रवाल और डॉ.असीम अहमद ने डॉ. सीवी रमन का भावपूर्व स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. अजय उपाध्याय, डॉ. गोपाल गुप्ता, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव और डॉ. पवन कुमार सिंह के अलावा भौतिकी विभाग के अभिषेक शर्मा, नंदिनी गर्ग, शताक्षी, विपिन कुमार, रजनीश कुमार यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। प्रो. एसपी पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनुशिखा, अपर्णा सिंह, फबेहा असलम और सौम्या सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here