होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...

बरेली में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बरेली में तीन दिवसीय आवासीय स्पेशल एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम जो दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च तक स्थान कैलाश मानसरोवर होटल बरेली में आयोजित कार्यक्रम का समापन किया गया।उक्त कार्यक्रम विनय कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली एस एन सिंह सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली प्रदीप कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली चंद्र मोहन गर्ग मुख्य विकास अधिकारी बरेली नीतीश कुमार जिला अधिकारी बरेली रमेश कुमार आयुक्त बरेली मंडल बरेली के तत्वाधान में आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में 140 स्पेशल एजूकेटर ने प्रतिभाग किया,सभी को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से आए हुए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कराया गया जिसमें आर सी आई के अंतर्गत आने वाले सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं पी डब्बू ऐक्ट 2016 में जो भी परिवर्तन हुए उसके बारे में विस्तार रूप चर्चा किया गया तथा सभी प्रकार के दिव्यांगता के बारे में बताया गया जिसमें मुख्यता मानसिक मंदता ,दृष्टिवाधिता , श्रवणदोष के बारे में विस्तार रूप से चर्चा की गई एवं उसके गतिविधि के बारे में बताया गया है प्रतिभाग में जनपद बरेली ,शाहजहांपुर ,बदायूं के स्पेशल एजुकेटर शामिल रहे।

समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत बरेली मंडल बरेली में दृष्टिबाधित श्रवण प्रभावित बौद्धिक दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत विशेष शिक्षक को ब्रेल रीडिंग एवं राइटिंग और साइन लैंग्वेज विषय पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा सभी दिव्यांगों के लिए शिक्षा एक सार्वभौमिक सपना है इस सपने को साकार करने में सरकार सर्वोत्तम प्रयास कर रही है अतः विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में समावेशन अनिवार्य है,दृष्टि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा समावेशन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है इनमें सीखने की आने क्षमताएं होती हैं शिक्षण तकनीकी के क्षेत्र में परिवर्तन तथा अनेक वैधानिक कारणों के कारण यह आवश्यक है ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए।

मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मौर्य विपिन कुमार मिश्रा संदीप राय सुशील शर्मा मदनलाल ने दिव्यांगों के लिए शैक्षिक एवं अन्य सुविधाएं तथा प्रमुख संस्थान के बारे में बताया.राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अधिनियम, दृश्य दिव्यांगों की स्क्रीनिंग,अल्प दृष्टि दिव्यांगों के क्रियात्मक, आकलन पाठ्यचर्या, अनुकूलन अनुस्थिति एवं चलिसशुता शिक्षण अधिगम सामग्री सहायक उपकरण शैक्षिक मापन एवं मूल्यांकन के बारे में बताया।

विनोद कुमार गुप्ता राजीव यादव अनिल शुक्ला रजनीश पाठक दिव्या उपाध्याय सुनीता यादव ओमवीर तरुण गिरजाशंकर सुरेश कुमार मिश्रा विशेष शिक्षक आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here