होम राज्य उत्तर प्रदेश नेत्रदान, महादान’ संकल्प को लेकर निकली टीएमयू में रैली,

नेत्रदान, महादान’ संकल्प को लेकर निकली टीएमयू में रैली,

विश्व नेत्र विज्ञान दिवस पर कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल की ओर से हुईं प्रतियोगिताएं भी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से विश्व नेत्र विज्ञान दिवस पर न केवल यूनिवर्सिटी कैंपस में नेत्र दान के लिए जागरूकता रैली निकली गई बल्कि पोस्टर, मॉडल और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में गुचे शबाना, लवी चौधरी-प्रथम तो शैली सिसौदिया और साफिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में बायोनिक आई मॉडल बनाकर आकाश, ख्याति, प्रतिभा और मान्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि विजुअल पाथवे मॉडल बनाकर शाफीन और मैराज द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षा, इफरा, मोनिश, अपूर्वा-प्रथम, रिषभ, काशिफ, देव राजपूत, जय जैन- द्वितीय स्थान पर रहे।

टीएमयू मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान के एचओडी डॉ. आशीष चंद्र बतौर मुख्य अतिथि, दिल्ली के नेत्र निर्माण विशेषज्ञ श्री रविकांत शर्मा और कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके विश्व नेत्र विज्ञान दिवस का श्रीगणेश किया। मुख्य अतिथि बोले, ऑप्टोमेट्री के स्टुडेंट्स अपने को एक विषय तक सीमित न रखें, क्योंकि यह तमाम संभावनाओं का क्षेत्र है। नेत्र निर्माण विशेषज्ञ श्री रविकांत शर्मा ने कृत्रिम आंख बनाने के तरीके बताए। साथ ही बोले, समय लगेगा। पैसा खर्च होगा। ग़लतियों भी होंगी, परन्तु जब एक बार सफलतापूर्वक सीख जाओगे तो सब सरल हो जाएगा। इससे पूर्व कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने नेत्र दान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विजेताओं को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार और विभागाध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रूचि कांत, प्रियंका सिंह, रवि कुमार, कंचन गुप्ता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here