तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज के यूपी के अलावा एमपी और राजस्थान के आठ विद्यार्थियों को जॉब की सौगात मिली है। कोविड काल में जहां जॉब बचाए रखना एक कड़ी चुनौती है, वहीं नई जॉब को पाना उससे भी बड़ी चुनौती है। जेनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, अलीगढ़ में सलेक्शन से छात्र-छात्राएं बेहद खुश हैं। यह कंपनी फर्टिलाइज़र और पेस्टीसाइड्स की मार्केटिंग में है। ये सभी बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर के छात्र हैं। निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह ने चयनित इन छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
चयन होने वालों में मध्यप्रदेश के समर्थ जैन, पारस जैन और अनिकेत जैन, राजस्थान के हर्ष जैन और मितांश जैन हैं, जबकि यूपी से कमल कुमार, अभिषेक कुमार चौहान और हरजीत सिंह हैं। ये छात्र-छात्राएं इस मुकाम पर पहुंचने के लिए सारा श्रेय निदेशक प्रो. सिंह के अलावा डॉ. शाकुली सक्सेना को देते हैं। सभी फैकल्टी का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में न केवल बेस्ट स्टडी कल्चर है बल्कि गुरुजन भी कोऑपरेटिव हैं। कहते हैं, कॉलेज में आयोजित वेबिनार्स और सेमिनार्स के जरिए न केवल हमारा कम्युनिकेशन स्किल स्ट्रांग हुआ बल्कि इंडस्ट्रियल विजिट हमारे करियर में बहुत उपयोगी साबित हुईं।


























