होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ क्लब में ‘होली में रंग बरसे’आयोजन,हास्य कवि सम्मेलन व रंगारंग कार्यक्रमों...

बदायूँ क्लब में ‘होली में रंग बरसे’आयोजन,हास्य कवि सम्मेलन व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्लब सदस्यों ने मनायी होली,

बदायूँ 27 मार्च की रात बदायूँ क्लब बदायूँ में ‘होली में रंग बरसे’ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ फूलों एवं गुलाल के रंगो से क्लब सदस्यों ने होली मनायी, विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों में क्लब के सदस्यों व उनके परिजनों ने बढ़चढ़कर सहभागिता की,क्लब सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया,
होली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन व हास्य परिहाससे पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया।

गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता,विशिष्ट अतिथि भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अशोक भारती, टीकाराम एडं सन्स ज्वैलर्स के राजकिशोर वैश्य, माहेष्वरी स्टेन्लैस के मुकेश माहेष्वरी एवं मदर्स पब्लिक स्कूल के राजेश यादव द्वारा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की सुरुआत की। इस अवसर पर बदायूँ क्लब कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यर्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। डी. डी. डान्स ग्रुप द्वारा गणेश वन्दना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई देते हुये कहा, बदायूँ क्लब सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहा है, जो समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर है जो निसंदेह प्रशंसनीय है। भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा, कि ये बदायूँ क्लब अन्य शहरों के क्लब की अपेक्षा अधिक सक्रिय और साहित्यिक व सांस्कृतिक रुप से संपन्न है जो अच्छा वातावरण यहां दिखता है वो अन्य क्लब में नहीं दिखता।

कार्यक्रम में फैन्सी ड्रेस में क्लब सदस्यों के बच्चों दिव्या वैश्य, आगम अशेष, रिषिक वैश्य, चितरंजन गुप्ता, साहन्वी रस्तोगी, मिश्ठी शंखधार ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। महिमा वैश्य द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण सूचनायें प्रस्तुत कर लोटपोट कर दिया। सदस्यों ने होली के गानों पर युगल जोड़ियों के रुप में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें डॉ. तन्मय-सोनल,अक्षत अशेष-रिचा,आषीश-सुमाली, विनय-महिमा,आर्शीवाद-पारुल, नितिन-रीतिका,आदित्यहरी-पूनम, नवनीत प्रताप-रविन्दर कौर की जोडी ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों की पत्नियों साधना रस्तोगी, जूही, प्रीति आहूजा, रुचि अग्रवाल, प्रियंका, बोस्की, पारुल, रिचा, पारुल, रीतिका, पूनम, हिना, सोनल, पूर्णिमा, स्वाति, महिमा ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी, देवेन्द्र एवं सिम्मी नाजिर डान्स ग्रुप द्वारा ब्रज की लठ्ठमार होली,सरोज एवं दीप्ति द्वारा कब्बाली के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हास्य कवि सम्मेलन में तरित माथुर-लेखा, अनूप-शिल्पी, उपेन्द्र व नीलम, सुभ्रा व भुवनेश, अमित एवं रुपम की जोडियों द्वारा हास्य परिहास से सम्बन्धित कविताओं की प्रस्तुति पर खूब ठहाके लगे।इस अवसर पर कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सिविल लाइन्स सुधाकर पाण्डेय, महेन्द्र किशोर वैश्य, शोभित वैश्य, नितिन वैश्य, प्रमुख वैश्य, अंकुर माहेष्वरी, मदर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रजनी शर्मा, डॉ. एस. के. गुप्ता, अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, मनीश सिंघल, संजय रस्तोगी, आनंद रस्तोगी,रमेश गुप्ता, ज्ञानानंद पाण्डेय,शरद रस्तोगी, सुधांषु शर्मा, परविन्दर सिंह दुआ, डॉ.भास्कर शर्मा, नरेश चन्द्र शंखधार, डॉ.सौरभ शंखधार, अनिल सक्सेना, राजीव शर्मा, एनुलहुदा नकवी, प्रशांत कोहली, रजत रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता, मयूर गुप्ता, सुशांत रस्तोगी, विपिन अग्रवाल, दिनेश वर्मा, संतोष पाठक, राजीव रायजादे, पंकज शर्मा, नितिन गुप्ता, चितरंजन गुप्ता, शैष्व शंखधार, सुमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया एवं आभार संजय रस्तोगी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here