होम राज्य उत्तर प्रदेश होली के दूसरे दिन बिल्सी पुलिस ने व्यापारियों और सम्भ्रान्त नागरिकों के...

होली के दूसरे दिन बिल्सी पुलिस ने व्यापारियों और सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ खेली होली, गुलाल संग डीजे पर डांस करते हुए नजर आये दरोगा-सिपाही

  • होली के दिन ड्यूटी करने वाले पुलिस वालों ने दूसरे दिन जमकर होली खेली.
  • थानों में गुलाल रंग उड़ाया गया और पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर डांस करते हुए नजर आए.
  • पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने खूब किया डांस.
  • पुलिस हमेशा होली और दूसरे त्योहारों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में तैनात रहती है जिसके चलते अपने परिवार वालों के साथ त्यौहार नहीं मना पाते,

जहां पूरे देश में होली (Holi) का त्यौहार सोमवार को खूब हर्ष उल्लास से मनाया गया. वहीं पुलिस (Police) ने आम नागरिकों की होली सकुशल संपन्न बनाने के लिए दिन-रात ड्यूटी की. इसलिए हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के कई शहरों में तैनात यूपी पुलिस के सिपाहियों ने होली के अगले दिन मंगलवार अपनी होली खेली.इस दौरान डीजे पर भी पुलिस वालों ने खूब किया डांस.

होली के दूसरे दिन बिल्सी में भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली. थानों में गुलाल रंग उड़ाया गया और पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर डांस करते हुए नजर आये,पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के व्यापारी और सम्भ्रान्त नागरिक डांस करते हुए नजर आये. दरअसल यूपी पुलिस हमेशा होली और दूसरे त्योहारों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में तैनात रहती है जिससे सिपाही और पुलिस के दूसरे अधिकारी अपने परिवार वालों के साथ त्यौहार नहीं मना पाते. यही कारण है कि होली के दूसरे दिन होली खेलने की यूपी पुलिस (UP Police) में प्रथा ही बन गई है.
भले ही कॉरोना वायरस के प्रभाव के चलते इस बार अधिकारियों के यहां होली फीकी रही लेकिन थानों में होली जमकर मनाई गयी. पुलिसकर्मियों ने पिछले सालों की तरह ही धूम-धाम से होली खेली. इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया. पुलिसकर्मी एक दूसरे के गले मिले और साथ में जमकर डान्स किया. पुलिस वालों के साथ व्यापारियों और सम्भ्रान्त नागरिकों ने भी होली खेली. थानों में इस मौके पर डीजे साउन्ड भी लगवाया गया था. पुलिसवालों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के बाद एक साथ डान्स किया.

होली खेलने वालों में बिल्सी सीओ अनिरुद्ध सिंह,थानाध्यक्ष धीरज सिंह सोंलकी,कस्बा इंचार्ज कृष्णपाल सिंह,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर सोमानी,लोकेश वाष्र्णेय,सुरेश चन्द्र गुप्ता,अमित वाष्र्णेय,इकरार खाँ ,अमन वाष्र्णेय, बाबर हुसैन, प्रदीप ठाकुर , सतेती प्रधान विजेंदर ठाकुर,धनेन्द्र माहेश्वरी,सत्यपाल वाष्र्णेय,शेखर सक्सेना ,भाजपा नेता गगन राठी,चन्द्रसेन माहेश्वरी,गोपाल वार्ष्णेय,घनेन्द्र माहेश्वरी,अमित कुमार डैनी,दीपक माहेश्वरी “दीपक बाबा”रहे,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here