एफओईसीएस के रंगारंग प्रोग्राम में स्टूडेंट्स का जमकर धमाल, स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ़
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज – एफओईसीएस के स्पलैश-2021 में हर रंग देखने को मिला। एक तरफ डीजे पर बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गीतों और भंगड़ा पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके तो दूसरी ओर एक दर्जन से अधिक गेम्स और फूड्स के स्टालों पर स्टुडेंट्स की धूम रही। फैकल्टी भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी जहां एक ओर गेम्स में जमकर किस्मत आजमाई तो दूसरी ओर छात्र-छात्राओं के संग-संग फ़ास्ट फ़ूड के स्वाद का लुत्फ़ उठाया। इससे पूर्व एलटी-2 में स्पलैश-2021 का रंगारंग आगाज हुआ। एसोसिएट डीन डॉ. मंजुला जैन ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, डॉ. अशेंद्र कुमार सक्सेना, डॉ. शम्भू भारद्वाज, श्री राहुल विश्नोई, श्री मनीष तिवारी, कल्चलर कोऑर्डिनेटर्स मिस हिना हाशमी और मिस नेहा आनंद आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। स्पलैश का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मंजुला जैन बोलीं, होली का महापर्व उत्साह, उमंग और आनंद के रंगों का त्यौहार है। उन्होंने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत बताते हुए आगाह किया, रंगों के इस पर्व पर खूब धमाल कीजिए, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के पालन और मास्क लगाना न भूलें, क्योंकि कोरोना वापसी कर रहा है। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी बोले, यह इवेंट 2014 से चल रही है। स्पलैश के जरिए रंगों का पर्व होली का आगाज होता है। बीबीए आई-नर्चर के युगांश, तेजल, अफनाना और प्रयांशी के शूटिंग गेम स्टाल को स्पलैश में बेस्ट स्टाल अवार्ड दिया गया। संचालन बीसीए सेकंड ईयर की खुशी अग्रवाल और शिवम गुप्ता ने किया।
एफओईसीएस के विशाल प्रांगण में यू शेप में व्यंजनों और खेल के एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगे थे। इन स्टॉलों की कमान विद्याथियों के हाथों में रहीं। खरीदारी और हुनर का प्रदर्शन कूपन के माध्यम से था। स्पलैश का जादू स्टुडेंट्स के सिर चढ़कर बोला। न केवल मेजबानों बल्कि मेहमानों ने भी इन व्यंजनों का आनंद लिया। बैलून शूटिंग और लकी रिंग आदि खेलों में विद्याथियों ने इनाम भी जीते। प्रो. द्विवेदी ने भी खेल में अपनी किस्मत आजमाई। स्पलैश में वेस्ट सामग्री से बनाई गई वस्तुओं- क्राफ्ट स्टाॅल आकर्षण का केन्द्र रहा। सिंगिंग में अंजलि, डांस में हर्षिता भटेजा और उमंग अग्रवाल, पोएट्री में साहिल अब्ब्बास नक़वी, स्टैंडअप कॉमेडी में तरुण, रंगोली में अंजलि विजेता रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. गरिमा गोस्वामी, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. दीप्तोनिल, श्रीमती शिखा गंभीर, श्री ज्योति रंजन लाभ, मिस इंदु त्रिपाठी, श्रीमती साक्षी सिंह, श्री हरजिंदर सिंह, मिस रुहेला नाज़, डॉ. ज़रीन फ़ारूक़, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. विपिन, श्री अजय चक्रवर्ती, श्री रत्नेश शुक्ला, डॉ. मेघा शर्मा, डॉ. सोनिया जयंत, डॉ. गुलिस्ता खान, मिस निकिता जैन, श्री अमित शुक्ला, मिस निशा, श्री राहुल राठौर और श्री अभिलाष सक्सेना के अलावा श्री अभिषेक सक्सेना और श्री प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।




























