होम राज्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की विसौली (बदायूँ)कार्यकारिणी का गठन आज

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की विसौली (बदायूँ)कार्यकारिणी का गठन आज

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की विसौली (बदायूँ)कार्यकारिणी का आज गठन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की विसौली (बदायूँ)कार्यकारिणी का आज गठन किया जाएगा,उक्त जानकारी व्यापारी नेता धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने दी है,उन्होंने विसौली क्षेत्र के सभी व्यापारियों से सांय 5 बजे दीपक वार्ष्णेय (चित्रा बुक डिपो) के गोदाम निकट रोडवेज पर प्रस्तावित मीटिंग में पहुंचने की अपील की है।उन्होंने बताया की विसौली कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिये प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कृष्ण अवतार शर्मा को नगर संयोजक व घनश्याम दास गुप्ता को सह संयोजक नियुक्त किया गया है उक्त लोगों द्वारा व्यापारियों की सहमति से नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों की लिस्ट जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,व जिला सयोंजक महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में चयनित की जाएगी।इस दौरान जिला कमेटी की ओर से एक शीर्ष कमेटी जिसमें जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,जिला संयोजक महेंद्र पाल सिंह,जिला महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा,जिला युवा अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता,व बदायूँ कमेटी के नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता “सोन्टू”पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here