तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी की ओर से आयोजित क्रिसमस डे को छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में अपनाया। फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं ने अपने घरों के आसपास बच्चों को पौधे, सर्दियों के कपड़े, खिलौने, पैन, नोटबुक्स, चाॅकलेट, बिस्कुट आदि उपहार में दिए। इन छात्र-छात्राओं का मानना है क्रिसमस गिफ्ट की भावना को प्रकट करने का उत्सव है। उन्होंने क्रिसमस की थीम-किसी की मुस्कुराहट का कारण सेंटा होना… रखा। बीपीटी के अन्तिम वर्ष के मेघा, अमितेश, दीक्षा, तापस और प्रमिला ने एक वीडियो प्रस्तुत की, जबकि बीपीटी और डीपीटी के प्रथम वर्ष के स्टुडेंटस ने पौधे तो बीपीटी तृतीय वर्ष के छात्र-दृष्टि, अविनाश ने चाॅकलेट और बिस्कुट वितरित किए। बीपीटी तृतीय वर्ष के छात्रों-कंचन, रिया, सिमरन ने पैन और नोटबुक वितरित किए। इन स्टुडेंटस ने यह मुहिम में इस संदेश के साथ भाग लिया-साझा करने से खुशी बढ़ती है।
होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में मनाया ‘क्रिसमस डे’,बांटे...

























