स्वदेश केसरी व्यूरो
भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में पोस्टर और अटल जी रचित कविता पाठ प्रतियोगिताएँ हुईं। पोस्टर कॉम्पिटिशन में मंत्रणा जैन-प्रथम, अपूर्वा-द्वितीय, इशिका सक्सेना- तृतीया जबकि कविता पाठ में वंशिका-प्रथम, कुरी सिंह-द्वितीय और रमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके इस दो दिनी कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस मौके पर कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. अर्चना जैन, डॉ. रुचि कांत, श्री राकेश यादव, मिस प्रियंका सिंह, श्री रवि कुमार, शिखा पालीवाल, चंदन और पूर्णिमा भी मौजूद रहे। रक्षिता ठाकुर ने श्री अटल जी के जीवनकाल की उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक चलचित्र दिखाया।


























