होम राज्य उत्तर प्रदेश अब बदायूँ के बच्चों को भी बदायूँ में ही मिलेगी इंटरनेशनल...

अब बदायूँ के बच्चों को भी बदायूँ में ही मिलेगी इंटरनेशनल स्तर की पढ़ाई, शहर में खुला लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, जहां पढ़ाई जाएंगी विदेशी भाषा भी।

बदायूँ।शिक्षा का उद्देशय केवल साक्षरता ना होकर बालक और बालिकाओं का पूर्ण विकास हैं यह कहना है लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी का उनका कहना है हमने इसी सोच के साथ बदायूं शहर में लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की है। विद्यालय का उद्देश्य बालक एवं बालिकाओं में ना केवल लेखन पाठन की विधा को विकसित करना है बल्कि खेलकूद व अन्य क्रियाकलापों के जरिए उनको संस्कार व संस्कृति से जोडे रखना भी है,

स्कूल के प्रथम सत्र के लिये आज विद्यालय प्रांगण में द्वितीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया । होली के त्योहार व परीक्षाओं के चलते प्रवेश परीक्षा में 142 बच्चों ने भाग लिया ,जिसमें प्री प्राइमरी व प्राइमरी के 98 एवं कक्षा 6 से 8 तक लगभग 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

स्कूल के वाइस-चेयरमैन श्रीमान तेजस्ब त्रिवेदी ने स्वदेश केसरी न्यूज को बताया कि यह विद्यालय इंटरनेशनल पाठ्यक्रम के अनुसार फॉरेन लैंग्वेज की सुविधा भी प्रदान करेगा जिसके लिए दिल्ली से जर्मन भाषा के अध्यापक नियुक्त किए गए हैं जो आज स्कूल प्रांगण में उपस्थित रहे।

प्रवेश परीक्षा के दौरान बच्चों व उनके माता पिता ने विभिन्न उपलब्ध खेलकूद के विषय में जानकारी प्राप्त की इस दौरान बच्चो ने विद्यालय में उपलब्ध घुड़सवारी, मिट्टी का कार्य(पॉटरी) रंगविरंगे झूलों का आनंद भी उठाया, विद्यालय द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भी दिए गए। इस दौरान विद्यालय टीम द्वारा एक पेरेंट्स ओरियंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूल की उच्च्स्तरीय सुविधाओं के विषय में जानकारी हेतु प्रस्तुतीकरण दिया गया एवं भारत की मूल संस्कृति से जोड़ने के लिए संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया , उपस्थित पेरेंट्स ने कार्यक्रम की सराहना की
इस अवसर पर लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस-चेयरमैन श्रीमान तेजस्ब त्रिवेदी ,श्रीमान देवव्रत त्रिवेदी(डॉयरेक्टर एकेडमिक्स) डायरेक्टर श्रीमती छवि त्रिवेदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here