लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर अखिलेश यादव करहल की सीट छोड़ते हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य को वहां से चुनाव लड़ाया जा सकता है. चर्चा है कि अखिलेश के करीबी कुछ बड़े नेताओं ने यह फार्मूला पार्टी के भीतर रखा है लेकिन पार्टी के किसी शीर्ष नेतृत्व ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है.दरअसल, रविवार को अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई थी. माना जा रहा है कि चुनाव में हार की वजह की समीक्षा की गई और साथ-साथ फाजिलनगर से स्वामी की हार के लिए बीजेपी के सोची-समझी कैंपेन को वजह बताया गया.

























