होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रशासन हुआ अलर्टः बदायूँ SSP के निर्देशन में सभी सीओ, व SHO...

प्रशासन हुआ अलर्टः बदायूँ SSP के निर्देशन में सभी सीओ, व SHO ने अपने क्षेत्रों में चलाया रात्रि चैकिंग अभियान,संदिग्धों की ली तलाशी,

बदायूँ के SSP डॉ ओपी सिंह के निर्देशन मे 10 मार्च को होने वाली चुनाव मतगणना को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।

जनपद मे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल के बीच चुनाव मतगणना कराने को लेकर कटिबद्ध पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओ को सुदृढ करने के उददेश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे रात्रि सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगो की तलाशी,वाहन चैकिंग के साथ-साथ गश्त भी बढा दी गई है।

रात्रि चैकिंग अभियान में आज क्षेत्र के मार्ग, ढाबो, होटल,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह पर संदिग्धों की जमा तलाशी ली गयी व वाहनों को चेक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here