होम राज्य उत्तर प्रदेश टिकटगंज वासियों का शोशल मीडिया पर छलका दर्द,अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज...

टिकटगंज वासियों का शोशल मीडिया पर छलका दर्द,अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कब होगा,?सड़को पर बह रहा गंदी नालियों का पानी, नगर विकास मंत्री,नगर पालिका नही ले रहे सुध,

बदायूँ।शहर के सबसे व्यस्त मार्केट टिकटगंज के हालात बद से बद्तर हो चुके हैं इनकी सुध लेने न तो नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता पहुंच रहे न ही नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, थक हार कर टिकिट गंज निवासी युवा अभिषेक सक्सेना ने अपना दर्द शोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ शेयर करते हुए लिखा है ।

“बुरा हाल है 115 विधानसभा टिकट गंज
(मिर्धा टोला) बदायूं का कोई देखने वाला नही है कहा है हमारी नगर पालिका अध्यक्ष जी। नगर विकास मंत्री/विधायक जी कभी यहां भी देख लिया करो आप, एक पुलिया जो की बहुत क्षतिग्रस्त है वह सही नहीं हुई है। सफाई के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है सारे नाले बंद है। घर से निकलने पर बहुत दिक्कत हो रहीं है।
(अच्छा सोचोगे अच्छा होगा,आज नही तो कल होगा) ?कभी कभी जीत हार एक वोट से भी होती है, वर्तमान हालात में एक एक वोट की कीमत है ,टिकट गंज वासियों के इस दर्द से पीड़ित का कोई एक वोट भी भारी न पड़ जाए यह जन प्रतिनिधियों को सोचना चाहिए,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here