होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ सिविल लाइन में श्री राम फाइनेंस के ऑफिस में लगी आग,...

बदायूँ सिविल लाइन में श्री राम फाइनेंस के ऑफिस में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया,बड़ी साजिश की आशंका

बदायूँ।सिविल लाइन स्थित क्वालिटी स्वीट्स (मैकू हलवाई) से सटे श्री राम फायनेंस कम्पनी के ऑफिस में रात 7:30 के आसपास अचानक आग लग गई है. आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कर काबू पा लिया है।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. जिसके कारण इमारत में आग तेजी से फैल गई.बड़ी संख्या में फाइलें जलकर खाक हो गई हैं। इसे साजिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर फिलहाल कंपनी के अधिकारी माैन हैं। आधिकारिक रूप से बयान जारी नहीं की गई है। वैसे आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि आग का कारण क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here