बदायूँ जिले की शेखूपुर सीट के उम्मीदवार के लिए जनता से समर्थन मांगने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य के पिता पूर्व राज्य मंत्री भगवान सिंह शाक्य. उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. वहीं मंच से शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य की तारीफ भी की. उन्होंने बीजेपी सरकार की योजनाओं को बताते हुए गांबों की मुख्य सड़कों से लेकर रोड शो के दौरान डोर टू डोर जन सम्पर्क किया. इस दौरान उन्होंने जनता से बीजेपी के लिए वोट समर्थन की अपील की. इस जन संपर्क अभियान में भारी भीड़ देखने को मिली।

























