होम राज्य उत्तर प्रदेश मतदाता जागरूकता अभियान के लिए युवा संकल्प सेवा समिति ने किया...

मतदाता जागरूकता अभियान के लिए युवा संकल्प सेवा समिति ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन।शतप्रतिशत मतदान की दिलायी शपथ,

युवा संकल्प सेवा समिति ने दुर्गा मंदिर पुरानी चुंगी बदायूं बरेली रोड स्थित प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया ।गोष्ठी में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि विथानसभा वार मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें शपथ भी दिलाई जायेगी।

गोष्ठी में बोलते हुए पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है लोकतांत्रिक देश में मतदान किसी त्योहार से कम नहीं होता है। देश में आज भी एक बड़ा तबका मतदान का उधेश्य नही समझ पा रहा है । कुछ लोग दुष्प्रचार कर मतदाताओ को दिग्भ्रमित करने में सफल हो रहे हैं और मतदाता अपने मत की कीमत पेसे में लगा रहे हैं । चुनाव में मतो की खरीद बिक्री खुलेआम देखी जा सकती है ।मतदाताओ को जाति,नस्ल ,भाषा ,धर्म आदि के नाम पर तोड़ कर कुछ लोग सत्ता की सीढी चढ़ रहे हैं । कुछ बाहुबली अपनी ताकत से मतदाता को डराकर मत लेने में सफल हो रहे हैं यह लोकतंत्र के लिए खतरा है ।

संस्था के सदस्य धर्मवीर सिंह ने कहा मतदाता को यह जानकारी आवश्यक है कि हमारे मत से ही देश और राज्य के साथ साथ गाँव की सरकार बनती है ।मतदाता लोकतंत्र की रीढ माना जाता है ।भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है यहाँ मतदाता के द्वारा ही सरकार चुना जाता है ।14 फरवरी 2022 को सभी लोग निर्भीक होकर अपने घर से निकले और मतदान जरूर करें जिससे आने वाले भविष्य की नींव रखी जा
संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि आने वाले 14 फरवरी तक संस्था द्वारा डोर टू डोर मतदान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें शहर से लेकर गांव तक सभी लोगों को शतप्रतिशत मतदान करने को प्रेरित किया जाएगा।

गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने की व संचालन संस्था के सदस्य अरुण पटेल ने किया।इस मौके पर योगेश पटेल, कुनाल राठौड़, हरिओम सिंह, टिंकल मेहतानी,विशाल सिंह, सालिम, ज्ञान गौरव साहू, प्रयाग सिंह, देशपाल सिंह, सुनील कुमार, श्रीकांत सक्सेना, दीपक भारद्वाज, आदि लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here