बदायूँ।नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर्व पर जिला बार एसोसिएशन भवन बदायूँ में कन्या भोज का आयोजन हुआ। जिसमें जिला बार महासचिव संदीप मिश्रा,सहित देवपाल सिंह, पूर्व महासचिव विवेक शर्मा, अंकित सक्सेना, सुधीर कश्यप, अमित गौड ,दीपक शर्मा ,अजय सिसोदिया मौजूद रहे इस बार पूरे नौ दिन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश्बर प्रताप सिंह ,महासचिव संदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में नवरात्रि पर्व को धार्मिक रीति रिवाजों के साथ मनाया गया नवरात्र में हर दिन किसी न किसी अधिवक्ता द्वारा नवरात्रों के ब्रत रख रहे अधिबक्ताओं के लिये फल्र्हार का आयोजन किया गया इसी उपलक्ष्य में आज नवमी के दिन जिला बार एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में कन्या भोज का आयोजन किया गया।
जिसमें महासचिव संदीप कुमार मिश्रा, पूर्व महासचिव विवेक शर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ,वरिष्ठ अधिवक्ता देवपाल सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया इस दौरान अंकित सक्सेना ,अमित गौड, सुधीर कश्यप, दीपक शर्मा ,अजय सिसोदिया ,पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

























