होम राज्य उत्तर प्रदेश बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कैम्पेन: ईश्वर का वरदान है बेटी, देश का अभिमान...

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कैम्पेन: ईश्वर का वरदान है बेटी, देश का अभिमान है बेटी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस की ओर से गोद लिए गए जेपीनगर के ग्राम औरंगाबाद में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में डॉ. शाकुली सक्सेना ने “ईश्वर का वरदान है बेटी, देश का अभिमान है बेटी ”स्लोगन से अपने व्याख्यान की शुरूआत की, जिसमें उन्होंने बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।

डॉ. उपासना ने महिलाओं के बेहतर पोषण सम्बन्धी जानकारी साझा की। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने एक नाटय प्रस्तुति की। इसमें सोनू कुमार, प्रियंका चन्दा, प्राची, शिक्षा जैन, भारती, विवके तिवारी, चन्दन सोनू, वैभव आदि ने भाग लिया। अन्त में कृषि साइंटिस्ट डा. बलराज सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं को कृषि की उन्नत तकनीक की चर्चा करते हुए कृषि से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में सम्पर्क करने की सलाह दी। सहायक कुलसचिव श्री विशेष चौधरी ने सभी को मास्क उपलब्ध कराए। इसका संचालन डा. अरविन्द प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के बारे में संक्षिप्त चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here