बदायूँ।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक रस्तोगी धर्मशाला आर्य समाज पर संपन्न हुई। बैठक में प्रांत मंत्री राजीव कुमार सिंह , सह प्रांत संगठन मंत्री आर्येंद्र कुमार, विभाग संगठन मंत्री रामा शंकर, सह प्रांत मंत्री जगपाल, जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी,कार्य अध्यक्ष सुनील राठौर, जिला उपाध्यक्ष विनय, रोहित एवं अरविंद उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नये लोगों को नई जिम्मेदारी घोषणा की गई, जिला स्तर पर, महेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष, संपत सिंह राठौर सह जिला मंत्री, सुशील गुप्ता जिला धर्म प्रसार प्रमुख, राजीव जौहरी जिला मठ मंदिर प्रमुख, अरविंद गुप्ता जिला विशेष संपर्क प्रमुख, आयुष अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, शिवानी यादव (एडवोकेट) दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका, बदायूं नगर सह मंत्री राजीव कश्यप, नगर उपाध्यक्ष सुधीर, म्याऊं प्रखंड से मंत्री ओमपाल, बिसौली नगर से मंत्री वरुण सक्सेना, बजरंग दल नगर संयोजक अरविंद पाठक, वजीरगंज प्रखंड से अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, मंत्री अमरीश, संयोजक आशीष चौहान, प्रतापगंज प्रखंड से मंत्री रितेश, संयोजक केशव सक्सेना, बिसौली प्रखंड से मंत्री हरिओम शाक्य, के नाम की घोषणाएं ॐ के उद्घोष के साथ अधिकारियों के बीच घोषित हुई इसके बाद संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिलामंत्री विश्व हिंदू परिषद उज्जवल गुप्ता ने किया। बैठक में अभिनव माहेश्वरी, कुणाल राठौर, मयंक प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



























