होम राज्य उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में होगा अनिवार्य तबादला,तीन साल तक जमे बाबुओं का...

बेसिक शिक्षा विभाग में होगा अनिवार्य तबादला,तीन साल तक जमे बाबुओं का होगा ट्रांसफर अफ़सर कर्मचारी हटाये जाएंगे

लखनऊ. बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की संपत्ति ब्योरा मांगा है. सभी को अपनी सम्पति का ब्योरा 20 जुलाई तक देना होगा. विभाग हर 5 साल पर संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश दिया है. अधिकारियों व कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा जारी करना होगा.

वहीं अब बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय और स्कूलों में एक ही जिले व मंडल में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाएगा. विभाग ने लंबे समय के बाद एक ही जिले में जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का 10 जुलाई तक स्थानांतरण करने के आदेश है. बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव ने एक ही जिले व मंडल में जमे खंड शिक्षा अधिकारियों, समूह ग के लेखाकार, सहायक लेखाकार, वरिष्ठ संप्रेक्षक, कनिष्ठ संप्रेक्षकों का तबादला भी अवरोही क्रम में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here