होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू फार्मेसी में स्टार्टअप प्लान पर वेबिनार

टीएमयू फार्मेसी में स्टार्टअप प्लान पर वेबिनार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में युवाओं की उद्यमी रचनात्मकता बढ़ाने के लिए प्रतिभाओं के लिए स्टार्टअप की योजना कैसे बनाएं पर आयोजित वेबिनार में अटल इनक्यूबेशन सेंटर-एआईसी, बिमटेक, नोएडा की सीईओ डॉ. आभा ऋषि ने बतौर की-नोट स्पीकर बताया, हर विचार को कलमबद्ध करके उनको समाज की जरूरतों के साथ जोड़ने की जरूरत है। समाज इस विचार से कैसे लाभान्वित होता है, हमें इस विचार को प्रतिरूपित करना होगा। स्टार्टअप आइडिया और उस पर प्रारंभिक कार्य को तैयार करने के बाद एक वास्तविक समय उत्पाद/सेवा विकसित करने पर काम करने की आवश्यकता है। जहां तक वित्त की बात है, प्रारंभिक चरण में हमें प्रोटोटाइप उत्पाद को विकसित करने के लिए धन का निवेश करने की आवश्यकता है। एक बार उत्पाद विकसित हो जाने के बाद इसे उद्यम निवेशक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। इससे पूर्व फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग वर्मा ने डॉ. आभा ऋषि का स्वागत करते हुए कहा, युवा व्यक्तियों में उद्यमशीलता कौशल विकास समय की आवश्यकता है, क्योंकि हमारे देश को नौकरी चाहने वालों की बजाए नौकरी देने वालों की सख्त जरूरत है। वेबिनार में टीएमयू से 172 स्टुडेंट्स और फैकल्टी ने भाग लिया। संचालन प्रो. पीयूष मित्तल और प्रो. मिलिंद पांडे ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here