
बिल्सी। भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई।
जूनियर वर्ग में सार्थक प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में स्नेहा शाक्य प्रथम, कामिनी द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में गीता रानी, माधुरी शांखी एवं शीतल सक्सेना शामिल रहीं।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ती हैं। इस अवसर पर सीनियर इंचार्ज प्रदीप कुमार सक्सेना, जूनियर इंचार्ज राजेन्द्र शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।























