होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में बिन बारिश गिरी आकाशीय बिजली, तेज धमाके से दहला इलाका,...

बदायूं में बिन बारिश गिरी आकाशीय बिजली, तेज धमाके से दहला इलाका, मालवीयगंज पुलिस चौकी के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर पर गिरी बिजली,कई मकानों का प्लास्टर उखड़ा, ईंटें उछलकर छतों और सड़क पर गिरीं

बदायूं। शहर के मालवीयगंज पुलिस चौकी के बाहर रखे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर शनिवार को बिना आंधी और बारिश के अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली इतनी शक्तिशाली थी कि आसपास के कई मकानों का प्लास्टर उखड़ गया, जबकि दीवारों की ईंटें उछलकर छतों और सड़क पर जा गिरीं। इस अप्रत्याशित घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रांसफॉर्मर के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय न तो बारिश हो रही थी और न ही आंधी या तेज हवा चल रही थी। आसमान में केवल बादल छाए हुए थे और मौसम उमस भरा था। तभी अचानक बिना किसी पूर्व गड़गड़ाहट के तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली सीधे ट्रांसफॉर्मर पर आ गिरी।

ट्रांसफॉर्मर के सामने छोले-चावल का ठेला लगाने वाले पप्पू प्रजापति तथा दूसरी ओर टेलरिंग का कार्य करने वाले राजेश सक्सेना ने बताया कि पहले अचानक तेज विस्फोट जैसी आवाज हुई। आवाज सुनते ही लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए और ट्रांसफॉर्मर की ओर देखने लगे। इसी दौरान कुछ ही क्षण बाद दोबारा तेज आवाज और बिजली की गड़गड़ाहट हुई, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए।
वहीं दूसरी ओर इसका असर ‘भरत मिलाप गली’ में भी देखा गया जहां क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई—पतंजलि प्रॉडक्ट्स के स्टॉकिस्ट विकास भारद्वाज और भारद्वाज टेंट हाउस के मालिक प्रदीप भारद्वाज के मकानों की छतों पर दीवारों ओर लेंटर मे क्रेक आ गए, पीड़ित विकास भारद्वाज ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे और उनके साथी नीचे दफ्तर में काम कर रहे थे। उसी समय ऐसा लगा जैसे लगभग एक हफ्ते से जमा हुई ऊर्जा एकदम से फटी हो। धमाका इतना तेज था कि उनके हाथों से लैपटॉप और मोबाइल तक छूट कर गिर गए। आकाशीय बिजली का झटका इतना भीषण था कि तीसरी मंजिल की पक्की दीवारों मे क्रेक आ गए वहीं जीने की छत पर रखी ईंटों के टुकड़े दूर-दूर तक छिटक कर आसपास की छतों पर गिरे हैं,, वहीं इनके पड़ोसी भारद्वाज टेंट हाउस के मालिक प्रदीप भारद्वाज ने बताया की वो अपने ऑफिस मे बैठे थे तभी उनको लगा की उनकी छत पर कोई भारी भरकम चीज गिरी है,, हम बुरी तरह से डर गए..उन्हें लगा बिजली उनकी छत पर ही गिरी है..धमाके के तुरंत बाद जब लोग घर और दुकान पर बैठे लोग बदहवास हालत में बाहर भागे, तो उन्होंने चारों तरफ ईंट-पत्थरों के छोटे छोटे टुकड़े फैले देखे। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित है। क्षेत्र में कौतूहल और दहशत का माहौल है, आमतौर पर आकाशीय बिजली कड़कने की घटनाएं भारी बारिश या आंधी-तूफान के दौरान देखी जाती हैं, लेकिन बिना किसी मानसूनी हलचल के अचानक हुए इस वज्रपात से स्थानीय लोग और आसपास के घरों और दुकानदार पूरी तरह स्तब्ध और अचंभित हैं। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में पहली बार बिना बारिश और बिना पहले से गड़गड़ाहट के इस तरह सीधे आकाशीय बिजली गिरते देखी है। घटना के बाद काफी देर तक पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here