बदायूं। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की संगठनात्मक बैठक रविवार को उझानी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार के तहत अमित कुमार दीक्षित को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा पुष्पेंद्र कुमार को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि वे संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।


























