
बरेली। विश्व योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक तुलाराम वर्मा एवं रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्र-छात्राओं, आचार्यों और अभिभावकों ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखता है। जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने कहा कि भागदौड़ भरे जीवन में योग मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन का माध्यम है।
कार्यक्रम में सभी ने स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और योगमय भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश निरीक्षक यशवीर, प्रदेश मंत्री अनिल गर्ग, विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित आचार्य परिवार एवं अभिभावक मौजूद रहे।


























