बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उपयोग कम करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। विज्ञान विभाग की ओर से जल संरक्षण एवं कचरा पृथक्करण विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित रह सकता है, जबकि सतीश कुमार शर्मा ने जल संरक्षण को भूमि और भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में राजीव, बसंत लाल, जगदीश, विजय कुमार, छत्रपाल सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here